March 28, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

इंसानियत हुई शर्मसार: जालंधर के गोपाल नगर स्थित श्री कृष्ण मुरारी मंदिर में दान पेटी से पैसे चुराता चोर सीसीटीवी में कैद

Share news

जालंधर ब्रीज: आज इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। जालंधर के गोपाल नगर स्थित श्री कृष्ण मुरारी मंदिर में एक व्यक्ति भगवान की मूर्तियों के सामने से पैसे चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मंदिर परिसर में प्रवेश करता है और भगवान की मूर्तियों के आगे रखे दान पेटी में से पैसे उठाकर चोरी कर लेता है। यह घटना न केवल धार्मिक आस्था पर चोट है, बल्कि समाज में बढ़ती आर्थिक तंगी और नैतिक गिरावट को भी उजागर करती है।

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें👇👇👇👇👇


Share news