जालंधर ब्रीज: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा कैडर के वर्ष 2012 बैच के एक आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है, जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली स्थित ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) में तैनात हैं।
सीबीआई ने 08.06.2026 को दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर तथा दो अन्य निजी व्यक्तियों के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त आईपीएस अधिकारी ने अवैध रिश्वत की मांग की थी। उसने दावा किया था कि वह अपने व्यक्तिगत प्रभाव का उपयोग कर पुडुचेरी में नकली दवाओं की बिक्री से संबंधित सीबीआई द्वारा जांचे जा रहे मामलों में निजी व्यक्तियों को राहत दिला सकता है।
इससे पहले, सीबीआई ने उक्त दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर सहित छह अन्य निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 25 लाख रुपये की ट्रैप राशि तथा 90 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। इसके अतिरिक्त जांच के दौरान अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए थे।
आईपीएस अधिकारी से जुड़े कई परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें अनेक डिजिटल उपकरण, हार्ड डिस्क, दस्तावेज तथा अन्य सामग्री जब्त की गई है।
मामले की जांच जारी है।

More Stories
संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श का आयोजन
डिविजनल कमिश्नर पटियाला विनय बुबलानी ने लिंक ऑफिसर, कमिश्नर जालंधर मंडल, जालंधर में चार्ज संभाला
सीबीआई ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन सदस्य सचिव एवं आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को सरकारी धन के गबन मामले में किया गिरफ्तार