April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सीबीसी और बीएसएफ ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का आयोजन किया,आईजी बीएसएफ और अन्य ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Share news

जालंधर ब्रीज: केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, जालंधर ने आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से फ्रंटियर मुख्यालय में चल रहे राष्ट्रीय अभियान ‘मेरी माटी मेरा देश’ के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व डाक्टर अतुल फुलज़ेले महानिरीक्षक, पंजाब फ्रंटियर, बीएसएफ ने किया।

डा. फुलज़ेले और अन्य अधिकारियों द्वारा बीएसएफ सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्रों और अन्य लोगों के साथ स्मारक पर बीएसएफ शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा पौधारोपण किया गया ।

सीबीसी के फील्ड प्रचार अधिकारी राजेश बाली ने सभी को पीएम के पंच प्रण की शपथ दिलाई।

बीएसएफ स्कूल में विद्यार्थियों के लिए ‘मेरी माटी मेरा देश’ और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर आधारित विशेष ड्राइंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । ड्राइंग प्रतियोगिता में – भूमिका ठाकुर, विवेक, नंदिता और प्रियांशी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ घोषित किया गया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चार सदनों से संबंधित चार-चार विद्यार्थियों पर आधारित टीमों ने भाग लिया। वधावा हाऊस की टीम ने पहला, रुस्तम जी हाऊस ने दूसरा, प्रकाश हाऊस ने तीसरा और अश्वनी हाऊस ने सांत्वना पुरस्कार जीता। कमांडैंट जसविंदर सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए और छात्रों को प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री नरेश पचौरी एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

यह राष्ट्रव्यापी अभियान, जिसकी घोषणा हाल ही में प्रधान मंत्री ने अपने ‘मन की बात’ प्रसारण के दौरान की थी, का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और बहादुरों को सम्मानित करना है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।

इसकी परिकल्पना ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के समापन कार्यक्रम के रूप में की गई है, जिसे 12 मार्च, 2021 को आजादी के 75वें वर्ष को समर्पित करते हुए शुरू किया गया था।


Share news

You may have missed