जालंधर ब्रीज: लुधियाना -चंडीगढ़ राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर नये टोल प्लाज़ा पर आधी रात तक लड़कियों से ड्यूटी करवाने के मामले का सख्त नोटिस सू-मोटो नोटिस लेते हुये पंजाब राज्य महिला आयोग ने डिप्टी कमिशनर, लुधियाना और पुलिस कमिशनर, लुधियाना से 31 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये महिला आयोग के चेयरपरसन श्रीमती मनीषा गुलाटी ने बताया कि यह मामला मीडिया के द्वारा उनके ध्यान में आया था।अपने आदेशों में उन्होंने डिप्टी कमिशनर, लुधियाना और पुलिस कमिशनर, लुधियाना को किसी सीनियर अधिकारी से जांच/कार्रवाई करवाते हुए आयोग को 31 जुलाई, 2020 तक ई-मेल के द्वारा स्टेटस रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है जिससे इस केस पर अगली कार्यवाही की जा सके।

More Stories
डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ को मिली और गति; बाल भिक्षावृत्ति से 39 बच्चों को कराया गया रेस्क्यू
कांग्रेस ने हरपाल चीमा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की
भगवंत मान सरकार द्वारा लिखित भरोसे के बाद किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर चल रहा धरना समाप्त किया