जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के दो बार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज कुछ सोशल मीडिया समाचार प्लेटफार्मों पर उन अफवाहों को खारिज कर दिया जिन में कहा जा रहा था की उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा, ये बिना किसी सच्चाई के आधारहीन अफवाहें हैं।
उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वह भारतीय जनता पार्टी, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा के लिए अपना मन बना लिया है और वह हमेशा भाजपा के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। “ऐसे स्तर पर आप पीछे मुड़कर नहीं देखते”, उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सिद्धांत है कि एक बार लिया गया निर्णय कभी वापस नहीं लिया जाता।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित