जालंधर ब्रीज: आज सरकारी आई टी आई मेहर चंद जालंधर में एन सी सी कैडेटस द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस सेलिब्रेट किया गया। इसी सेलेब्रशन के तहत कैडेटस द्वारा तिरंगे झंडे के साथ एक साइकल रैली निकाली गई। फ्लैग डे हर वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है। स्कूल व कॉलेज में छात्रों को आर्मी फ्लैग स्टिकर वितरित करके उनमें देशभक्ति की भावना का विकास किया जाता है। यह रैली संस्था के ए एन ओ लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में मेहर चंद आई टी आई से शुरू होकर कपूरथला चौक से होते हुए नीला महल, माई हीरां गेट में सम्पन हुई।

सभी कैडेटस मेजर रमन दादा व सूबेदार शारदा राम के स्टेचू पर फूल माला अर्पण कर के नतमस्तक हुए। पूरी रैली के दौरान कैडेटस तिरंगे झंडे हाथ में लेकर जोश से लबरेज़ रहे। पूरे मार्ग में उन्होंने भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान रखा। लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा ने उन्हें मेजर रमन दादा-कीर्ति चक्र, सूबेदार शारदा राम-वीर चक्र व फील्ड मार्शल सैम मानेकशा के जीवन व शौर्य से परिचित कराते हुए उन्हें अपना जीवन देश के काम लाने को कहा।
उन्होंने कैडेटस को आगे बताया कि सेना के वीर सैनिकों के वेल्फेयर की जिम्मेवारी जहाँ केंद्रीय व राज्य सरकारें निभा रही है वहीं हर नागरिक का भी फ़र्ज़ है कि वह भी युद्ध में घायल या विकलांग हुए वीरों के अदम्य साहस के प्रदर्शन को न भूलें। साथ ही सैन्य परिवारों की वीर नारियों के जीवन यापन के लिए अंशदान करना भी अपना फर्ज समझें।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया