April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बांटे क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को इनाम

Share news

जालंधर ब्रीज: जस्ट क्रिकेट अकादमी, ग्रीन माडल टाउन,मिट्ठा पुर रोड़ जालंधर द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में केबिनेट मंत्री पंजाब मोहिंदर भगत एवं अतुल भगत पहुंचे। उन्होंने विजेता टीमों को इनाम बांटे तथा कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। वहीं पंजाब सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है ताकि प्रदेश का युवा वर्ग नशे में ना पड़ कर खेलों में अपना ध्यान केंद्रित करें। क्रिकेट अकादमी के सदस्यों द्वारा केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अतुल भगत, वार्ड नं 39 के पार्षद लक्की दादरा, माल्टू जुल्का, नवजोत सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Share news

You may have missed