जालंधर ब्रीज: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल, विधायक करतारपुर बलकार सिंह, डिप्टी कमिश्नर जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, ए.डी.सी. अमनिंदर ब्राड़ द्वारा देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अहम उपलब्धियों के लिए 26 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सम्मानित किया गया।
यहां उल्लेखनीय है कि इस वर्ष न केवल डॉ. जगरूप सिंह को आई.एस.टी.ई. नई दिल्ली द्वारा बेस्ट पॉलिटेक्निक प्रिंसिपल का नेशनल अवार्ड दिया गया, बल्कि इसी वर्ष निट्टर चंडीगढ़ द्वारा मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर को भी नेशनल लेवल पर सर्वोत्तम पॉलिटेक्निक कॉलेज के अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो कि एक विशिष्ट उपलब्धि है।
पिछले वर्ष कॉलेज के दो प्रोग्रामों को एन.बी.ए. द्वारा भी एक्रिडिटेशन प्रदान की गई। इन उपलब्धियों को हासिल करने वाला मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज पंजाब का एकमात्र बहु-तकनीकी कॉलेज है।
कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा डॉ. जगरूप सिंह को जिला प्रशासन की ओर से सम्मान मिलने पर बधाई दी गई। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ. पूनम सूरी, डी.ए.वी. ऑफिस पदाधिकारियों, लोकल मैनेजमेंट कमेटी, स्टाफ, एलुमनी तथा विद्यार्थियों को जाता है।

More Stories
फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी द्वारा पहला फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन
मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने 17 साल पूरे किए