September 20, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

शिक्षा हमारी सरकार का प्राथमिक विषय होगा और शिक्षा बजट में भी विस्तार किया जायेगा: मीत हेअर

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के नये बने स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और खेल और युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेअर ने मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में अपना पद संभाल लिया। उन्होंने अपनी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेश तौर पर धन्यवाद किया जिन्होंने राज्य के भविष्य और नौजवानी से जुड़े विभागों की जि़म्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा क्षेत्र में बुलन्दियों पर ले जाना सबसे बड़ी चुनौती है और इसको पूरा करने के लिए वह अपना पूरा जी-जान लगा देंगे।

मीत हेअर के पद संभालने के मौके पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, बुध राम, अमन अरोड़ा, अमृतपाल सिंह सुखानन्द, लाभ सिंह उग्गोके, गुरदित्त सिंह सेखों, करमबीर सिंह, जसवीर सिंह राजा गिल, मुहम्मद जमील उर रहमान, गुरप्रीत सिंह बनांवाली, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, हरदीप सिंह मुँड़िया और जगदीप कम्बोज़ गोल्डी विशेष के तौर पर उपस्थित हुए जिन्होंने नये बने कैबिनेट मंत्री को बधाई दी।

इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारी सरकार का प्राथमिक विषय होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में किये क्रांतिकारी सुधारों को आधार बना कर पंजाब में मतदान लड़ा गया और दिल्ली वाला शिक्षा माडल पंजाब में लागू करने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बजट में विस्तार किया जायेगा और राज्य में बेहतर शिक्षा ढांचा खड़ा किया जायेगा।

नये खेल मंत्री मीत हेअर द्वारा खेल में पंजाब की छिन चुकी शान को फिर बहाल करने का भी प्रण किया गया। उन्होंने कहा कि कोई समय था जब एशियाई/राष्ट्रमंडल खेलों में भारत द्वारा जीते जाते पदकों में से आधे से अधिक पंजाब के खिलाडिय़ों के हिस्से आते थे परन्तु धीरे-धीरे पंजाब का योगदान घटता रहा। उन्होंने कहा कि पंजाब को फिर खेल के क्षेत्र में शिखर पर ले जाने के लिए व्यापक और कारगार खेल नीति बनाई जायेगी। पंजाब की नौजवानी में अथाह सामथ्र्य है और सिर्फ़ ज़रूरत है कि इसको सही राह पर डालने और मार्ग दर्शन करने की।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और खेल और युवा सेवाएं विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मुलाकात करके तीनों ही विभागों की जान-पहचान मीटिंग की। विभाग के कामकाज और रूप-रेखा पर विचार किया। मीटिंग में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा कृष्ण कुमार, सचिव स्कूल शिक्षा और खेल अजोय शर्मा, डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा प्रदीप अग्रवाल, डायरैक्टर खेल परमिन्दर पाल सिंह, डी.पी.आई. (कालेज) उपकार सिंह और डी.पी.आई. (सेकंडरी शिक्षा) सुखजीत पाल सिंह उपस्थित थे।


Share news