February 9, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कैबिनेट मंत्री जिंपा विकास सेवा समिति गली नंबर 5 गौतम नगर को दिया एक लाख रुपए का चैक

Share news

जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने विकास सेवा समिति गली नंबर 5 गौतम नगर को 1 लाख रुपए का चैक भेंट किया। विकास सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील वालिया की उपस्थिति में यह चैक सौंपा जो कि गली में गेट लगवाने व जरुरी मरम्मत के लिए प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान आप नेता सुमेश सोनी की ओर से 4 स्ट्रीट लाइटें गली नंबर 5 को प्रदान की गई।

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान इलाका निवासियों को विश्वास दिलाया कि इलाके के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और लोगों की सभी मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। आप नेता सुमेश सोनी व समिति के अन्य सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री जी को गौतम नगर में एक और ट्यूबवेल लगाने की प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास दिलाया कि लोगों की जरुरत को देखते उचित कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद विजय अग्रवाल, रमेश शर्मा, कपिला जी, विकास शर्मा जी, के.आर.सोढ़ी जी, नरेश साबा, डॉ. दीन दयाल, शमिंदर जी, भारत भूषण, शिव आर्य, नरेश भाटिया, मास्टर सुरिंदर, दीपक जैरथ, विमल वर्मा, सरदारा सिंह, मदन पाठक भी मौजूद थे।


Share news