जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व संबंधी होशियारपुर में निकाले गए नगर कीर्तन में हाजिरी भरी व गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रबंधकों की ओर से इस मौके पर उनका सम्मान भी किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने विश्व भर में बस रही नानक नाम लेवा संगत को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुुरु नानक देव जी ने हमें रुहानी तृप्ती का मार्ग दर्शाया व उनकी शिक्षाएं हमें समानता, आपसी प्रेम-प्यार व मानव कल्याण के प्रति निरंतर प्रेरित करती आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें गुरु साहिब की ओर से मेहनत करते हुए वंड छकने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि गुुरु नानक देव जी ने विदेशी आक्रमणकारियों के ताकत, समकाली शासकों को अन्याय व रुड़ीवादी परंपराओं के प्रभुत्व का विरोध करते हुए मानवता के हकों की रक्षा के लिए जाति-पाति व अंध विश्वास भ्रम से मुक्त समाज के निर्माण की शिक्षा दी।
जिंपा ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं मौजूदा भौतिकवादी समाज को सही रास्ते पर डालने के लिए बहुत सार्थक हैं व गुरु नानक देव जी का साफ-सुथरा जीवन व्यतीत करने का संदेश आने वाले समय में मानवता का पथ प्रदर्शक करते हुए प्रेरणा का ोत बना रहेगा। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, सतवंत सिंह सियान, पार्षद विजय अग्रवाल, हरविंदर बिंदर, मुकेश कुमार मल्ल, हरभगत सिंह तुली, अजीत लक्खी व कमलजीत कम्मा के अलावा सुमेश सोनी, आज्ञा पाल साहनी व अन्य उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित