जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को विभिन्न पवित्र स्थानों की मुफ्त यात्रा करवाने के लिए शुरू की गई “मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा” योजना अधीन श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम के दर्शनों के लिए विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम से श्रद्धालुओं की एक बस रवाना हुई।
पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई इस बस से श्रद्धालु श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम जी के पवित्र स्थानों के दर्शन करेगें। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त भोजन और रिहायश का खर्च पंजाब सरकार द्वारा किया जाएगा।
बता दे कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना शुरू की गई है। इस योजना अधीन तीर्थयात्री श्री अमृतसर साहिब, श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी जी, श्री वृन्दावन धाम, माता वैष्णु देवी जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता ज्वाला जी, वाराणसी, श्री खाटू श्याम जी, श्री सालासर धाम एवं ख्वाजा अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा मुफ्त कर सकेगे। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर राज्य सरकार 40 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
इस बस से पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लोगों की धार्मिक भावनाओं को समझते हुए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस योजना से वह बिना किसी खर्च के पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रति लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है और लोग इस योजना अधीन धार्मिक स्थानों के दर्शन कर रहे है।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आवश्यक सामान की किट भी दी गई।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू