March 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राणा सोढी के प्रयासों से क्रिकेट खिलाड़ी तेजिन्दरपाल को मिली दो लाख की इनामी राशि

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने जालंधर के नेत्रहीन क्रिकेट खिलाड़ी तेजिन्दरपाल सिंह की छह वर्ष से लम्बित नकद इनामी राशि जारी करवा दी है।

यहां जारी एक प्रैस बयान में खेल मंत्री राणा सोढी ने बताया कि इस खिलाड़ी ने 2014 में दक्षिणी अफ्रीका केपटाउन में खेले क्रिकेट विश्व कप में भाग लिया था और एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर सरकार की तरफ़ से जो उसे इनामी राशि दी जानी थी, वह लम्बित थी। मामला ध्यान में आने के बाद उन्होंने इस खिलाड़ी को इनामी राशि के दो लाख रुपए जारी करवाए, जो उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। राणा सोढी ने बताया कि इस खिलाड़ी ने ना सिर्फ़ 2014 का विश्व कप खेला, बल्कि वह भारतीय टीम के साथ 2015 में इंग्लैंड दौरे पर भी गया, जहाँ उसने तीन टी-20 और तीन एक दिवसीय क्रिकेट मुकाबलों में भाग लिया। वह पंजाब टीम का कप्तान भी रहा है।

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की खेल में पंजाब की पुरानी शान बहाल करने की वचनबद्धता दोहराते हुये राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि राज्य के किसी भी खिलाड़ी को अगर आगे की तैयारियों के लिए किसी वित्तीय सहायता या सामान की ज़रूरत है तो वह बेझिझक उनके साथ संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग ऐसे खिलाड़ियों की सूचियां तैयार कर रहा है, जो थोड़ी सी कोशिश से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन कर सकते हैं। पंजाब के खिलाड़ियों की ओलंपिक तैयारियों की बात करते हुये खेल मंत्री ने कहा कि तैयारियाँ 


Share news