June 17, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कंवरबीर सिंह टोहड़ा द्वारा पंजाब भर में भाजयुमों जिला प्रभारी किए गए नियुक्त

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीमंत्री श्रीनिवासुलू व प्रदेश महासचिव तथा भाजयुमों प्रदेश प्रभारी जीवन गुप्ता के साथ विचार-विमर्श के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष कंवरबीर सिंह टोहड़ा द्वारा पंजाब के सभी जिलों में संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए भाजयुमों जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

कंवरबीर सिंह टोहड़ा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिला अमृतसर देहाती के प्रभारी के पद पर जयकंवर सिंह संधू, अमृतसर शहरी के प्रभारी पद पर भारत महाजन, बरनाला के प्रभारी पद पर प्रताप सिंह ढिल्लों, बटाला के प्रभारी पद पर तरुण जोशी, बठिंडा देहाती के पद पर करमबीर सिंह डलेह, बठिंडा शहरी के प्रभारी पद पर अजय वीर, फरीदकोट के प्रभारी पद पर आयुष बजाज, फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी पद पर इंद्रबीर सिंह बराड़, फाजिल्का के प्रभारी पद पर राघव गोयल, फिरोजपुर के प्रभारी पद पर गौरव कक्कड़, गुरदासपुर के प्रभारी पद पर कुनाल जोशी, होशियारपुर के प्रभारी पद पर विश्व ग्रोवर, होशियारपुर देहाती के प्रभारी पद पर अमृतपाल सिंह डल्ली, जगराओं के प्रभारी पद पर हर्ष बारी, जालंधर शहरी के प्रभारी पद पर अंकित सैनी, जालंधर देहाती (उत्तरी) के प्रभारी पद पर आशु अम्बा, जालंधर देहाती (दक्षिणी) के प्रभारी पद पर दविंदर बीर सिंह औलख, कपूरथला के प्रभारी पद पर तरुण अरोड़ा, खन्ना के प्रभारी पद पर प्रिया शर्मा, लुधियाना देहाती के प्रभारी पद पर पंकज कोहली, लुधियाना शहरी के प्रभारी पद पर प्रतीक कपूर, मलेरकोटला के प्रभारी पद पर कुशाग्र कश्यप, मानसा के प्रभारी पद पर वरिश बहल, मोगा के प्रभारी पद पर प्रशांत गंभीर, मोहाली के प्रभारी पद पर जशनदीप सिंह सिद्धू, मुक्तसर साहिब के प्रभारी पद पर सतनाम सिंह मठारू, नवांशहर के प्रभारी पद पर सुखबीर सिंह, पठानकोट के प्रभारी पद पर गौतम अरोड़ा, पटियाला देहाती (उत्तरी) के प्रभारी पद पर निहारिका कमल, पटियाला देहाती (दक्षिणी) भगवंत सिंह गग्गी, पटियाला शहरी के प्रभारी पद पर अभिषेक धवन, रोपड़ के प्रभारी पद पर आशीष राणा, संगरूर-1 के प्रभारी पद पर अनुज खोसला, संगरूर-2 के प्रभारी पद पर हर्षिल गर्ग तथा तरनतारन के प्रभारी पद पर कर्ण कपिला को नियुक्त किया गया है।

अश्वनी शर्मा, श्रीनिवासुलू, जीवन गुप्ता तथा कंवरबीर सिंह ने नियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सभी भाजयुमों के कर्मठ कार्यकर्त्ता हैं और संगठन के कार्यों व विचारधारा से बहुत अच्छी तरह परिचित हैं। यह सभी अपने प्रभार क्षेत्रों में केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुँचाने, पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु व जनता को उसके लाभ लेने के लिए जागरूक करने हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करेंगें। भारतीय जनता युवा मोर्चा आगामी निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याक्षीयों की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।


Share news

You may have missed