August 3, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मोदी सरकार के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल को लेकर जन जन तक संपर्क करेगी भाजपा : अश्वनी शर्मा

Share news

जालंधर ब्रीज:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया और अगले एक महीने तक चलने वाले पार्टी के कार्यकर्मों की रूप–रेखा पेश की। नरेंद्र मोदी सरकार के 9 सफलतम वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में पार्टी की ओर से एक गीत भी जारी किया गया। साथ ही पार्टी के जनसम्पर्क कार्यक्रम के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर भी जारी किया गया। इस प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजेश बागा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, सुनील सिंगला भी उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। बीते 9 सालों में भारत ने ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में ‘फ्रेजाइल फाईव’ से ‘टॉप फाईव’ की यात्रा की है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ‘अपना परिवार, अपना विकास’ की नीति को दरकिनार कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुरिष्टिकर्ण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिहित की है।

अश्वनी शर्मा ने कहा की पहले योजनाए कागजों की धूल फांकती रहती थीं। आज एक ही कार्यकाल में योजनाए बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रुपया भेजता हूँ तो केवल 15 पैसे ही जनता तक पहुँच पाते हैं। ना जाने कौन सा पंजा था कि एक रुपये में 85 पैसे खा जाता था। आज नरेंद्र मोदी सरकार में 100 रुपए भेजे जाते हैं, तो 100 रुपए पहुंचते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकारों में तो इसमे और अधिक लग कर गरीबों तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के 85 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को निकाल कर इसे भ्रष्टाचार-मुक्त बनाया है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीते 9 सालों में भारत ने गुलामी की बेड़ियां तोड़ी हैं। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री अब प्रधानसेवक के रूप में जनता–जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सोचने के स्केल को ऊपर उठाया है। धारा 370 धराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हुई और आंतकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक हुआ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इंडिया अब पूरी तरह बदल गया है। जहाँ पर जार्ज पंचम की मूर्ति थी, आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है।

वीरों की गाथा गाता हुआ नैशनल वार मेमोरियल है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीते 9 वर्षों में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुले, उज्ज्वला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए, लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, 10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपए वार्षिक दिए जा रहे हैं, पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक गरीबों को घर दिए गए और लगभग हर घर में बिजली, पानी, गैस व शौचालय से जोड़ा गया गया। देश के लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।

अश्वनी शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में गरीबों की सेवा करने वाला भारत बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओ के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतन विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत है। मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओ को मुख्य रखते हुए एक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम शुरू किया है। यह महासंपर्क कार्यक्रम 31 मई से 30 जून तक, लगभग एक महीने तक चलेगा। कल राजस्थान के अजमेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महारैली करके इस महासंपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। अगले एक महीने मे देश भर में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। देश के लगभग 600 स्थानों पर प्रेसवार्ताएं आयोजित की जाएंगी। हम जनता के साथ साथ मीडिया के समक्ष भी अपने कामकाज, अपनी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे। पंजाब में 13 जनसभाएं आयोजित होंगी तथा 13 प्रेसवार्ताएं होंगी, जिनमे केन्द्रीय मंत्री शामिल रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी बड़े स्तर पर जनसंपर्क से जनसमर्थन का अभियान चलाएगी। पार्टी के बड़े नेता लगभग 5 लाख परिवारों से मिलकर नरेंद्र मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगेगें। साथ ही पार्टी नेता विशिष्ट एवं प्रभावशाली नागरिकों से मिलकर नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को उनके साथ सांझा करेंगे। उन्हें पार्टी का रिपोर्ट कार्ड सौंपेंगे और उनसे समर्थन भी मांगेगे। 500 लोक सभाओं के साथ साथ देश के लगभग 4000 से अधिक विधान सभा क्षेत्रों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें टू-व्हीलर रैली, कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क अभियान, हर विधान सभा में एक जनसभा, हर गाँव में प्रवास जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। पंजाब में भी सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने 543 लोकसभा क्षेत्रों को 144 क्लस्टरों मे बाँटा गया है। हर क्लस्टर में तीन से चार लोकसभा को शामिल किया गया है। हर क्लस्टर में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता 8 दिन गुजारेंगे। पंजाब में भी 4 क्लस्टर बनाए गए हैं। जिसमें केन्द्रीय मंत्री सभी 13 लोकसभा व 117 विधान सभा क्षेत्रों में जाएंगे और जनसंपर्क करेंगे। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर मोर्चा अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करेगा। व्यापारियों से संवाद, सोशल मीडिया कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। हमारे कार्यकर्ता सभी विकास तीर्थों पर जाएंगे। हर विधान सभा में जनसभा आयोजित होगी। हर शक्ति केंद्र पर लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम होगा। नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलबधियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली 20 जून से लेकर 30 जून तक घर-घर जाएगी। सरकार के रिपोर्ट कार्ड को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। हर गाँव के चौपाल तक पहुंचना, युवा सवांद करना, जनजाति गौरव यात्रा निकालना, मोदी मित्र मण्डल बनाना, सामाजिक संपर्क करना जैसे कार्यक्रम इसके तहत तय किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के मध्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल रैली के माध्यम से समर्थकों, समाज में काम करने वाले लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा सवांद एवं संपर्क करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए पार्टी के लगभग 16 लाख कार्यकर्ता चिह्नित किए गए हैं और उन्हें इससे जोड़ा गया है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी ने 9 वर्ष की उपलबधियों को लेकर एक वेबसाईट भी लॉन्च की है। भाजपा ने जनसंपर्क एवं जनता से समर्थन के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी लॉन्च किया है। अगले एक महीने भाजपा कार्यकर्ता क्लस्टरों के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का मंत्र जन-जन तक पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा का यही समय है, सही समय है और रुके नहीं, आगे बड़े के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।


Share news