जालंधर ब्रीज: जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने “आज #HarGhar Tiranga अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। राकेश राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, उपस्थित थे।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा से डेनमार्क तक: एचपीवी से जुडी गलत सूचना पर शोध को मिली वैश्विक पहचान