जालंधर ब्रीज: भाजपा आरटीआई सेल के प्रदेश के सहसंयोजक गगन सिंह ने नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली को मेल द्वारा शिकायत भेजी गई और कहा की जालंधर नगर निगम आयुक्त गौतम जैन द्वारा सत्ता धारी पार्टी को फायदा पहुंचाया जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के कहने पर अवैध बहुमंजिला निर्माण करवाए जा रहे हैं। कर्मचारियों को अवैध पानी /सीवर के कनेक्शन काटने से रोका जा रहा है !प्रॉपर्टी टेक्स विभाग के कर्मचारियों को बड़े -2 प्रतिष्ठानों से टेक्स लेने से रोका जा रहा है और सूत्रों से पता लगा है कि सत्ताधारी पार्टी को पैसा दिलाने के लिये दबाव बना रहा है। अवेध निर्माण रोकने वाले कर्मचारियों को चार्जशीट करने की धमकी दी जा रही है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित