अश्विनी शर्मा को पुष्प गुच्छे भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राकेश राठौर
जालंधर ब्रीज:भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने आज चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण करने पर अश्वनी शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राकेश राठौर ने कहा कि अश्वनी शर्मा के पास पार्टी को मजबूत बनाने का अपार अनुभव और क्षमता है, उनका प्रदेश के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो के साथ गहरा रिश्ता और जुड़ाव है और वे पंजाब में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और भाजपा अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब में अपने संगठन को मजबूत बनाएगी और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करेगी।
राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ मिलकर पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए दिन रात काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे। राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा की नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह नियुक्ति पंजाब में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू