जालंधर ब्रीज: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल बादल को बड़ा झटका दिया है। शनिवार को बीजेपी ओबीसी मोर्चा के सचिव कुलदीप सिंह शैंटी और अकाली दल के एससी विंग दोआबा के महासचिव गुरदर्शन लाल अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

दोनों नेताओं को आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर आप के जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और की वरिष्ठ महिला नेता राजविंदर कौर थियाड़ा मौजूद थी।
दोआबा के साथ साथ माझा क्षेत्र में भी आज आम आदमी पार्टी को एक बड़ी मजबूती मिली। गुरदासपुर हल्के के प्रभावशाली युवा नेता और एनएसयूआई के पंजाब उपाध्यक्ष राहुल शर्मा भी आप में शामिल हो गए। गुरदासपुर हलके के युवाओं के बीच राहुल शर्मा काफी लोकप्रिय हैं।
राहुल शर्मा को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव जगरुप सिंह सेखवां की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। राहुल शर्मा का कांग्रेस पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए गुरदासपुर में एक बड़ा झटका है।

सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के बाद अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार के पिछले दो सालों के कार्यों से प्रभावित होकर पंजाब के हर वर्ग के लोग लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पार्टी 13-0 से जीत दर्ज करके इतिहास रचेगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित