February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भाजपा नेताओ को मिल रही धमकियो के खिलाफ पुलीस कमिश्नर से मिले भाजपा नेता

Share news

जालंधर ब्रीज: भाजपा नेताओ को देश विदेश के नंबरो से व्हाट्स एप मैसेज व काल के माध्यम से मिल रही धमकियों के खिलाफ देर शाम जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता मे पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,पूर्व मेयर प्रदेश भाजपा उप-प्रधान राकेश राठौर,प्रदेश भाजपा सचिव अनिल सच्चर,पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी भंडारी,पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़,महिंद्र भगत,रमन पब्बी समेत सभी प्रमुख भाजपा नेता जिला पुलिस कमिश्नर एस.भूपति से पुलिस कमिश्नर कार्यालय मे मिले जहा डी.सी.पी जसकरण तेजा,जगमोहन सिंह,अंकुर गुप्ता समेत प्रमुख पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।इस अवसर पर सभी प्रमुख नेताओ ने इन धमकियों को लेकर चिंता व्यक्त कर बोला की पिछले क़रीब एक महीने से हमारे कार्यकर्ता साथियों को उनके परिवार सहित मारने की धमकिया पंजाब की अमन शांति भंग करने व आपसी भाईचारा तोड़ने की कोशिश करने वाले देश विरोधी लोगो की तरफ से दी जा रही है।जिसको लेकर कोई ठोस क़ानूनी कारवाई लोकल पुलिस नहीं कर रही जिसके खिलाफ आज दोबारा भाजपा का शिष्टमंडल मिलने आया है।क्युकी धमकियां देने वाले शिकायत वापिस लेने व रोष दर्ज नहीं करवाने की बात कही जा रही है।जिसको लेकर परिवार सहित कार्यकर्ता परेशान है,परंतु पुलीस गंभीर नहीं है।सुशील शर्मा ने पुलीस कमिश्नर से कहा हमारे नेताओ व उनके परिवारों रिश्तेदारों को डराकर डर का माहौल बनाने वाले गिरफ्तार करो क्युकी किसी भी कार्यकर्ता की सुरक्षा मे कोताही हम सहन नही करेंगे।इस अवसर पर पुलीस कमिश्नर ने सभी भाजपा नेताओ को विश्वास दिलाया की जल्द आरोपियों को पकड़ कर हर प्रकार से सभी वर्करों व उनके परिवारों की सुरक्षा को यक़ीनी बना किसी भी प्रकार से किसी भी व्यक्ति का कोई नुक़सान नहीं होने दिया जायेगा।इस मौक़े पर पूर्व जिला भाजपा प्रधान रमेश शर्मा,रवि महेंद्रू,महामंत्री राजीव ढिंगरा,भगवंत प्रभाकर,दीवान अमित अरोड़ा,पंजाब भाजपा युवा मोर्चा उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की,किशनलाल शर्मा,विवेक खन्ना,हनी कंबोज,सन्नी शर्मा,मनीष विज,अजय चोपड़ा,अजय जोशी,रोबिन सापला,देविंदर अरोड़ा,कुणाल शर्मा,अंकुर रत्ती व भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता हाजिर थे।


Share news