June 14, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भाजपा जालंधर (शहरी) द्वारा महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर किया याद

Share news

जालंधर ब्रीज:  आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा महात्मा गांधी की 155वी जयंती पर व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 120वी जन्म जयंती पर स्थानीय कंपनी बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री चौक में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया ।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व मेयर जालंधर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव,कृष्णदेव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,जिला महामंत्री, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल, सनी शर्मा,जिला उपाध्यक्ष जिला सचिव अमित भाटिया,अनु शर्मा,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके ,कुलवंत शर्मा , आशीष सहगल, संदीप शर्मा, गुरमीत सिंह ,जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा अजमेर सिंह बादल, व अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे इस मौके पर आए हुए सभी वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे कोटि-कोटि नमन कर याद किया मनोरंजन कालिया राकेश राठौर एवं कृष्ण देव भंडारी ने इस मौके पर आए हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री द्वारा बताए हुए अहिंसा एवं सच्चाई के मार्गो पर चल कर देश सेवा करने के लिए सभी को प्रेरित कर उन्हें याद किया।


Share news

You may have missed