
जालंधर ब्रीज: प्रदेश भाजपा आई.टी. एंड सोशल मीडिया सैल की प्रदेश स्तरीय बताक प्रदेश भाजपा आई.टी. एंड सोशल मीडिया सैल के प्रदेश कन्वीनर राकेश गोयल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ मुख्यालय में हुई, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी सौदान सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। चुनाव प्रभारी के साथ इस अवसर पर संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।
इन सभी का पार्टी मुख्यालय पहुँचने पर राकेश गोयल ने अपनी टीम साहित पुष्प-गुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से आई.टी. एवं सोशल मीडिया सैल के जिला कन्वीनरों तथा उनके को-कन्वीनरों ने भाग लिया। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा आई.टी. एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश के 117 विधानसभा क्षेत्रों में इन्चार्जों की नियुक्तियों की घोषणा भी की गई।
सौदान सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज का युग इंटरनेट, मीडिया व सोशल मीडिया का युग है। आज हर नौजवान, आम आदमी व महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से जुडे रहते हैं। देश, प्रदेश व अपने इलाके की हर छोटी-बड़ी खबर सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक पहुँचती रहती है। पिछले वर्ष कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ताओं व आम लोगों तक अपने सभी कार्यक्रमों तथा सेवा के सभी कार्यों की पहुँच इसी मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से की।
जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के कुशल नेतृत्व में हम सभी इस नामुराद बीमारी पर लगभग विजय पाने में कामयाब हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान संगठन के अपने कार्यक्रम तथा बैठकें भी वर्चुअल माध्यम से की और केन्द्रीय नेतृत्व ने इस दौरान कार्यकर्ताओं के मार्ग-दर्शन किया तथा जनता की सेवा में लगे कार्यकर्ताओं की हौंसला-अफजाई की। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी लगातार कोरोना काल में प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से जुड़े रहे तथा कार्यकर्ताओं से उनके ईलाकों की फीडबैक लेते रहे। शेखावत ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की देश व समाज के प्रति सोच तथा केंद्र सरकार जन-हितैषी नीतियों व प्रदेश की चन्नी सरकार की जन-विरोधी नीतियों व भ्रष्टाचार के बारे में जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।
पवन राणा व डॉ. सुभाष शर्मा ने भी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। राकेश गोयल ने इस अवसर पर प्रैजन्टेशन पेश की। गोयल ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस के दोहरे चरित्र तथा भ्रष्टाचार से जनता बहुत अच्छी तरह रु-ब-रु हो चुकी है और पहले से ही कांग्रेस को वोट करके खून के आंसू रो रही है, ऐसे में इस बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से चलता करगी।
उन्होंने कहा कि जनता पंजाब में सत्ता-परिवर्तन के लिए ठान चुकी है और भाजपा को इस परिवर्तन के रूप में देख रही है। क्यूंकि जनता जानती है कि भाजपा जनता से जो वादे करेगी उन्हें अवश्य पूरा करेगी। क्यूंकि केंद्र में भी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है, इसलिए जनता पंजाब में डबल इंजन की सरकार बना कर प्रदेश का व विकास करवाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आई.टी. एंड सोशल मीडिया सैल के कार्यकर्त्ता इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की विजय में एहम भूमिका निभाएंगे।
More Stories
रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक, चंडीगढ़ द्वारा विश्व रक्तदान दिवस 2025 पर रक्तदान शिविर का आयोजन
नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से करे काम : आशिका जैन
सी.एम.दी योगशाला’,19 जून को पी.ए.पी में राज्य स्तरीय ‘पंजाब योग समागम 2025’ की मेजबानी करेगा जालंधर