
जालंधर ब्रीज: कांग्रेस द्वारा किया जा रहा राजनीतिक ड्रामा किसी चुनावी जीत में तब्दील नहीं होगा क्योंकि राज्य आर्थिक दबाव और माफिया शासन से जूझ रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में विभिन्न राजनितिक दलों को छोड़ भाजपा परिवार में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेताओं के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कही। इस अवसर पर उनके साथ संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह धनौला, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन आदि उपस्थित थे।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल चाहे कांग्रेस हो, शिअद हो या आम आदमी पार्टी या कोई अन्य, उनके पास पंजाब के पूर्व गौरव को वापस लाने के लिए कोई भी राजनीतिक रूप से विचारधारा नहीं है। पंजाब को आज ड्रग्स, शराब, भू-माफिया और रेत माफिया के साथ-साथ परिवहन माफिया राज्य का खून बहा रहे हैं। हमारे राज्य का दुर्भाग्य है कि यहाँ पर बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार के लिए प्रतिबद्धता और प्रगति के रोडमैप व दूरगामी सोच की कमी है, जो हमारे गौरवशाली पंजाब को पुनर्जीवित कर सकता है। शर्मा ने कहा कि ‘नवा पंजाब’ केवल भाजपा का नारा नहीं है, बल्कि यह पंजाब में हर पंजाबी को समान आर्थिक दर्जा देने की ईमानदार प्रतिबद्धता है। भाजपा पंजाब में ‘माफिया शासन’ का सफाया करने के प्रयास के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि भाजपा परिवार में फतेहगढ़ साहिब से जिला परिषद सदस्य जोगिंदर सिंह, दुसुहा से बसपा हलका प्रभारी जसप्रीत सिंह, जलालाबाद से ओम प्रकाश तथा लुधियाना से अतुल कपूर आदि अपने साथियों सहित शामिल हुए हैं।
अश्वनी शर्मा तथा जीवन गुप्ता ने भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन्हें पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा। यह सभी केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा से अपने-अपने इलाके के लोगों को जागरूक कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगें। उधर नए शामिल हुए सभी सदस्यों ने पार्टी लीडरशिप को उन पर जताए भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिया तथा केंद्र सरकार की नीतियों तह पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
More Stories
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
दिल्ली-हरियाणा के सीएम के दौरे से माहौल हुआ और मजबूत: जीवन गुप्ता की जीत को लेकर जनता का मन पक्का – एन. के. वर्मा
ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री अपना प्रभाव-प्रताप उपयोग करें- संत सीचेवाल