June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जालंधर लोकसभा के देहात में मज़बूत होती भाजपा,गांव नौगज्जा के सर्कल अध्यक्ष अशोक कुमार सेठ आप पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा के देहात में भाजपा को मजबूती मिलते हुए पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर नौगज्जा के सर्कल अध्यक्ष अशोक कुमार सेठ ने आप पार्टी छोड़ कर भाजपा ज्वॉइन की है।इस अवसर पर भाजपा जालंधर लोकसभा के इंचार्ज अरुणेश शाकर,प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष राजेश बाघा,रमन पब्बी, झंडू सिंघा मंडल अध्यक्ष अर्जुन तिवारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,अरुण शर्मा, हितेश स्याल,राजेश कपूर,भगवंत प्रभाकर,भूपिंदर कुमार,अमित भाटिया,तरुण कुमार,अजमेर सिंह बादल,व अन्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर अरुणेश शाकर ने कहा कि भाजपा ज्वाइन करने वालो की रफ्तार ने विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने हर भारतीय की आशाओं के अनुरूप नीतियां बनाई और उन्हें धरातल पर लागू किया है।उन्होंने कहा कि एकजुटता से पार्टी लोकसभा चुनावों में जीत का परचम लहराएगी।उन्होंने कहा कि हमारी जीत बहुत नजदीक है बस हमें एक होकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा वेस्ट में भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।


Share news