जालंधर ब्रीज: दिल्ली में बीजेपी यूथ के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा द्र, धमका कर उनके घर से अपहृत किए जाने पर कड़ा नोटिस लेते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा किया गया यह अपहरण केजरीवाल के ईशारे पर हुआ है। चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में अश्वनी शर्मा ने पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा के बूढ़े पिता के साथ की गई बर्बर मारपीट की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए कहा कि केजरीवाल द्वारा अपनी सियासी रंजिश निकालने के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करना साफ़ दर्शाता है कि पंजाब की सत्ता मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं बल्कि केजरीवाल चला रहे हैं।केजरीवाल द्वारा बग्गा का करवाया गया अपहरण आम आदमी पार्टी की नीचता तथा घटिया सोच को दर्शाता है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह लोकतांत्रिक नियमों और शासन के नियमों के लिए एक दु:खद दिन है। ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब पुलिस को अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध चलने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ ‘आतंक पैदा करने’ के साधन में बदल दिया है। अफसोस दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विरोधियों को डराने के लिए पंजाब पुलिस को अपनी एजेंसी बना लिया है। ऐसा भारत की संवैधानिक व्यवस्था में नहीं है। हम एक ऐसे राष्ट्र में रहते हैं जो कानून की व्यवस्था का पालन करता है और अरविंद केजरीवाल की व्यक्तिगत जागीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान द्वारा केजरीवाल को खुश करने के लिए दोनों ने मिलकर कानून और संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं और इसके लिए पंजाब पुलिस का दुरूपयोग किया गया। पुलिस का दुरूपयोग आम आदमी पार्टी के तानाशाही रवैये को दर्शाता है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को यह याद दिलाने की जरूरत है कि शहीद भगत सिंह और बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की तस्वीरें महज औपचारिक तस्वीरें नहीं हैं, बल्कि उनके आदर्शों आर भी चलना होगा। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को अपनी पगड़ी बांधने की अनुमति नहीं दी गई और उनके साथ मारपीट भी की गई। यहाँ तक कि उनके बूढ़े पिता जी के साथ भी के साथ भी बर्बर तरीके से मारपीट की गई। बग्गा ने केजरीवाल के झूठ को जनता के सामने रखा है, जिससे केजरीवाल इतना डर गए हैं कि अपनी खुन्नस निकालने के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान जिन्होंने पंजाब को केजरीवाल के हाथों बेच दिया है, अब दोनों मिल कर पंजाब के जनादेश का घोर अपमान कर रहे हैं।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को यह समझना चाहिए कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो आपातकाल में भी नहीं झुकी और अत्यधिक चुनौतियों का सामना किया। शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता किसी के डराने-धमकाने से नहीं डरते, बल्कि इस बात से डरते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा केजरीवाल मिलकर पंजाब में अराजकता और अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। अराजकता का स्पष्ट प्रमाण यह है भगवंत मान सरकार बनने के 50 दिनों में पंजाब में 40 क्रूर हत्याएं हो चुकी हैं।
हरियाणा में हथियारों सहित पकडे गए चार आंतकवादी फिरोजपुर से चल कर करीब 250 किलोमीटर का सफ़र तय कर हरियाणा पहुँच कर पकडे जाते हैं, इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सुरक्षा एजंसियां कहाँ सोई हुई थी। यह स्पष्ट प्रमाण है कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की बदतर हालत है। जनता को असली मुद्दों से भटकाने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा एक भय-मनोविकृति पैदा की जा रही है। शर्मा ने भगवंत मान तथा अरविंद केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि पंजाब को एक दुष्ट राज्य में बदलने के अपनी नीच मानसिकता को छोड़ दें, वरना इसके नतीजे बहुत भयानक हो सकते हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा देश एवं पंजाब की जनता से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाती आई है और उठाती रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा आदि उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित