जालंधर ब्रीज: नशा तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 1 जनवरी से 25 फरवरी तक नकोदर सब-डिवीजन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 9 मामले दर्ज किए है और 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान 8 ग्राम हेरोइन, 12 कैप्सूल और 1,847 नशीली गोलियां भी बरामद की है। एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख ने इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए बताया कि क्षेत्र में चल रहे नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
उन्होंने निवासियों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम को और मजबूत करने के लिए सब-डिवीजनल डीएसपी की निगरानी में जालंधर ग्रामीण के सभी सब-डिवीजनों में विशेष टीमें गठित की गई हैं।
एसएसपी खख ने नशे से संबंधी अपराधों को रोकने तथा जनता के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस की वचनबद्धता दोहराई।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया