जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी ज़िला आईटी सैल ने अध्यक्ष दीपाली बागड़िया की अध्यक्षता में जालंधर शहरी भाजपा के तीसरी बार नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील शर्मा को सम्मानित किया है।इस अवसर पर उनके साथ जिला आईटी सैल के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।सभी ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी कहा कि उनके आने से जालंधर में भाजपा और मजबूत होगी।
दीपाली बागड़िया ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा जालंधर निगम और लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा का जनादार शहर में बहुत मजबूत हो गया है और उनके दुबारा अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा कि जिला आईटी सैल पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस बार जालंधरवासियो ने विरोधियों को बहुत बड़ा झटका देकर भाजपा को जीतने का मन बना लिया है।इस अवसर पर बलजीत सिंह को मंडल 12 का आई-टी इंचार्ज नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर हतिदर तलवार,जगजीत सिंह,अनिल शर्मा,अनुपम शर्मा,सौरभ गुप्ता,बलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया