जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती प्रदान करने हेतु नई नियुक्तियां की हैं। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा प्रदेश मीडिया एडवाईजर, प्रदेश प्रवक्ता, टी.वी. डिबेट के लिए पैनलिस्ट, प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक व विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्तियां की हैं।
प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में भाजपा की स्थिति और सुदृढ़ करने हेतु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश मीडिया एडवाईजर के पद कर्नल जैबंस सिंह (पटियाला), प्रदेश प्रवक्ता के पद पर हरविंदर सिंह काहलों (जालंधर), टी.वी. डिबेट के लिए पैनलिस्ट के पद पर कुलदीप सिंह काहलों (अमृतसर), बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक के पद पर डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों (अमृतसर), पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह-संयोजक के पद पर सुखपाल बराड़ (फरीदकोट) व बलजिंदर सिंह डकोहा (बटाला), विशेष आमंत्रित सदस्यों के पद पर निर्मलजीत सिंह (मोहाली), जगमोहन सिंह सैनी (पटियाला), कविता सरोवाल (पटियाला), जीवन महाजन (मुकेरियां) व दविंदर सिंह (मुकेरियां) को नियुक्त किया गया है।
जीवन गुप्ता ने कहाकि इन सभी की यह नियुक्तियां पार्टी के प्रति इनके समर्पण, लग्न तथा कार्यों को देखते हुए की गई हैं तथा यह सभी आगे भी पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगें।








More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया