जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 6635 ई.टी.टी. अध्यापकों की भर्ती की समस्याओं को हल करते हुए आज उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के अधीन शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 16 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए।
बीते दिन स्थानीय पंजाब भवन में नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर हेयर ने नव-नियुक्त अध्यापकों को अपनी जि़म्मेदारी पूरी लगन और संजीदगी के साथ निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करवाना है और इसलिए स्कूलों के स्तर को ऊँचा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए उनकी सरकार ने मुहिम आरंभ कर दी है। इस सम्बन्ध में पिछड़े इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे की मजबूत बुनियाद में एलिमेंट्री शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने नव-नियुक्त एलिमेंट्री अध्यापकों को बच्चों की बुनियाद मज़बूत बनाने के लिए समर्पण भावना के साथ जि़म्मेदारी निभाने के लिए कहा।
इस अवसर पर हेयर ने मनदीप, सुखविन्दर सिंह, परविन्दर कौर, सोनिया कुमारी, नैन्सी कोशिल, आशीष कुमार वर्मा, निखल कुमार, रूबी वर्मा, सिमरनजीत कौर, कुलदीप कौर, नीना, आँचल कपूर, अर्शदीप और सरबजीत कौर को नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि पूजा रानी और मनन मेहता इस समय उपस्थित नहीं हो सके। इस मौके पर शिक्षा सचिव अजोए शर्मा और डी.पी.आई. एलिमेंट्री हरिन्दर कौर उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित