
जालंधर ब्रीज:(हरीश भंडारी) फगवाड़ा विधानसभा हलके से कांग्रेस पार्टी के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल को जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान सौंपने के लिए आज स्थानीय केजी रिजॉर्ट में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग शामिल हुए। उनके अलावा कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह, भुलत्थ के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, सुल्तानपुर लोधी के पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा और जिला कपूरथला के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र मनसू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पंजाब प्रधान राजा वडिंग ने विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल को जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धालीवाल ने जिस तरह फगवाड़ा कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही फूट को अपनी सूझबूझ से खत्म किया है, उसका इनाम पार्टी आलाकमान ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि धालीवाल जिलाध्यक्ष के तौर पर भी अपनी बेहतरीन सेवाएं देंगे और जिले में पार्टी को मजबूत करेंगे।

इसके पश्चात अपने संबोधन में राजा वडिंग़ ने जहां आसमान छूती महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया वहीं पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए भगवंत मान सरकार को लताड़ते हुए कहा कि महज आठ महीने में रिकॉर्ड सीटों के साथ सत्ता में आई भगवंत मान की सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा का पंजाब में ऐतिहासिक स्वागत होगा।
उन्होंने समूह पार्टी वर्करों से यात्रा के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी करने का आह्वान किया। इस दौरान अपने संबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि जिला कपूरथला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। जिस भी कार्यकर्ता को पार्टी से जुड़ी कोई समस्या है, वह उनसे कभी भी मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि जनवरी में पंजाब आने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का फगवाड़ा में जिला भर के पार्टी कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस कोआर्डिनेटर डा. मंजीत सरोया, दर्शन टाहली, पृथीपाल खैहरा, रमेश डिडविंडी पूर्व अध्यक्ष जिला कपूरथला, डैलीगेट मैंबर गुरजीत पाल वालिया, डैलीगेट मैंबर मुनीष भारद्वाज, ब्लॉक शहरी फगवाड़ा अध्यक्ष तरनजीत सिंह बंटी वालिया, देहाती प्रधान जसवंत सिंह नीटा जगपालपुर, संजीव बुग्गा पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक फगवाड़ा शहरी, अमरजीत सैदोवाल, दीपक सलवान, लखविंद्र हमीरा, स्टीफन काला, नरिंदर पन्नू, मुख्तियार सिंह भगतपुरा, गुरविंदर पाल बग्गा, मार्किट कमेटी अध्यक्ष नरेश भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य निशा रानी खेड़ा, रेशम कौर उपाध्यक्ष ब्लॉक समिति फगवाड़ा, युवा अध्यक्ष करमजीत सिंह कम्मा, सुनील पाराशर, प्रमोद जोशी, दर्शन लाल धर्मसोत, सुखविंद्र बिल्लू खेड़ा, अमरजीत निझर, तजिंदर बावा, महिला कांग्रेस नेता शविंद्र निश्चल, सीता देवी, रानी पीपरंगी, कुलविंद्र सिंह काला अठोली, जगजीवन लाल खलवाड़ा, सुरजीत खेड़ा, लाडी बोहानी, विक्की वालिया रानीपुर सहित कपूरथला जिले की चारों विधानसभाओं के कांग्रेस कार्यकर्ता भारी गिनती में मौजूद थे।
More Stories
अधिवक्ता लखविंदर सिंह की हत्या पर भाजपा लीगल सेल का फूटा गुस्सा, आरोपियों को जल्द सजा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग: एन के वर्मा
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया