August 6, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भगवंत मान पंजाब की बिगड़ी कानून-व्यवस्था सुधारने की बजाय वीवीआईपी सुरक्षा का लुत्फ़ उठाने में मस्त: जीवन गुप्ता

Share news

जालंधर ब्रीज: भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब की जनता को सुरक्षा मुहैया ना करवा पाने पर खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि भगवंत मान तथा उनके नेता अब आम आदमी नहीं बल्कि वीवीआईपी बन चुके हैं। 24 घंटे पुलिस के चाक-चौबंद सुरक्षा घेरे में रहने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनके मंत्री जनता से मिलना तो दूर अपने कार्यकर्ताओं से भी मुँह फेर चुके हैं। पंजाब पुलिस के सैकड़ों पुलिस कर्मी तो मुख्यमंत्री भगवंत मान की खाली पड़ी कोठी की सुरक्षा करने में लगी है, चाहे वो वहां रहे या ना रहें!

जीवन गुप्ता ने कहा कि संगरूर के पटियाला रोड पर स्थित ड्रीमलैंड कॉलोनी में 2014 में पहली बार सांसद बनने पर भगवंत मान ने एक कोठी किराए पर ली थी, जहाँ से वो जनता के साथ सीधा संपर्क रखना चाहते थे। हालाँकि संगरूर लोकसभा उप-चुनाव के बाद भगवंत मान इस कोठी में कभी नहीं आए। परन्तु भगवंत मान की इस किराए की खाली कोठी की सुरक्षा के लिए पुलिस के उच्च-अधिकारीयों सहित सैंकड़े पुलिस कर्मी 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा कॉलोनी में दाखिल होने वाले रास्तों पर की गई बैरीकेडिंग से वहां पर रहने वाले और हर आने-जाने वालों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता पुलसिया तन्त्र की रोजाना की पूछताछ और पुलिस रवईये से दुःखी होकर कह रही है कि अगर भगवंत मान को यहाँ रहना नहीं है तो यहाँ सुरक्षा का इतना तामझाम क्यूँ? खुद को आम आदमी कहने वाले भगवंत मान को अब आम जनता से इतना डर क्यूँ लग रहा है?

जीवन गुप्ता ने कहा कि गत 25 अगस्त तक इस कोठी के समक्ष विभिन्न संगठनों द्वारा पंजाब की भगवंत मान सरकार के विरुद्ध पक्के धरनों के अलावा भी धरने-प्रदर्शन किए जाते रहे। लेकिन अब पुलिस ने भगवंत मान सरकार के इशारे पर वहां से सभी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ सभी तरफ मैदान खाली करवा कर कोठी की तरफ आने वाले सभी रास्तों तथा कॉलोनी के बाहर भी बैरीकेडिंग कर दी है। इसके साथ ही इस संगरूर प्रशासन द्वारा यहाँ धारा-144 लागू करके किसी भी तरह के धरने-प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

जीवन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की बिगड़ी कानून-व्यवस्था तथा प्रदेश की जनता को सुरक्षा मुहैया करवाने की बजाय अपने तथा अपने मंत्रियों के घरों और परिजनों की सुरक्षा करके अपने वीवीआईपी होने का लुत्फ़ उठा रहे हैं।


Share news

You may have missed