जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के उद्देश्य से पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज लुधियाना जिले के सुधार में तैनात ब्लॉक विकास और पंचायत अफ़सर (बी.डी.पी.ओ.) अशोक कुमार को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त बी.डी.पी.ओ. को सरपंच लखवीर सिंह निवासी गाँव बोपाराए कलाँ, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त अधिकारी ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाने के लिए प्रयोग प्रमाण पत्र जारी करने और ग्रांट्स की अदायगी के लिए 50,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि वह उक्त अधिकारी को रिश्वत नहीं देना चाहता परन्तु उसके बार-बार कहने पर बीडीपीओ से 25,000 रुपए में सौदा तय हो गया है।
उसकी शिकायत की पड़ताल करने के उपरांत लुधियाना रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी बी.डी.पी.ओ. को दो सरकारी कर्मचारियों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि दोषी अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार