February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

‘मिशन सुनहरी शुरुआत’ के अंतर्गत जिले में 30 प्रार्थियों की ट्रेनिंग के पहले बैच की हुई शुरुआत

Share news

जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि ‘मिशन सुनहरी शुरुआत’ के अंतर्गत बी.पी.ओ सैक्टर में अपना कैरियर बनाने के चाहवान प्रार्थियों को 10 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी व जिला होशियारपुर में 1 अगस्त से इच्छुक प्रार्थियों के पहले बैच की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग में कुल 30 प्रार्थियों ने भाग लिया व साफ्ट स्किलज ट्रेनर मिस डौली की ओर से समूह प्रार्थियों को ट्रेनिंग दी गई, जिसमें उन्होंने प्रार्थियों को उनकी सैल्फ इंट्रोडक्शन व पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट के बारे में जानकारी दी और प्रार्थियों को मोटिवेट किया।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पंजाब घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन और रोजगार सृजन कौशल विकास व प्रशिक्षण विभाग की ओर से ‘मिशन सुनहरी शुरुआत’ के अंतर्गत बी.पी.ओ. सैक्टर में करीब 1000 प्रार्थियों की भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि दस दिवसीय ट्रेनिंग के बाद इन प्रार्थियों की बी.पी.ओ. ट्राइसिटी चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में प्लेसमेंट भी करवाई जाएगी।


Share news