April 13, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने कांग्रेस के जिला आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौरव शर्मा से की बैठक

Share news

जालंधर ब्रीज:  (हरीश भंडारी )जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं फगवाड़ा से कांग्रेस पार्टी के विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने आज आईटी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सौरव शर्मा एवं उनकी टीम के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आईटी सैल की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली तथा निकट भविष्य में संभावित कार्पोरेशन चुनाव से पहले युवाओं तक कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कांग्रेस के शासनकाल में शहर के करवाये गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। जिला आईटी सैल प्रधान सौरव शर्मा ने विधायक धालीवाल को बताया कि उनकी टीम वाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक व इंस्टाग्राम के जरिये युवाओं में अच्छी पैठ बना चुकी है और युवा वर्ग का भी भरपूर समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है।

उनकी टीम द्वारा न सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है बल्कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की नाकामियों एवं अकाली दल व भाजपा द्वारा कांग्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर किये जाने वाले दुष्प्रचार का भी मूंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस आई.टी. प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पंकज घेरा ने बताया कि जिला कांग्रेस प्रधान तथा विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने जिला आई.टी. प्रकोष्ठ की गतिविधियों के प्रति संतुष्टि प्रकट करते हुए और भी तनमन से पार्टी के प्रति कत्र्वय निर्वाह की प्रेरणा दी है जिस पर सौरव शर्मा की अगवाई में पूरी तरह से अमल किया जाएगा और साथ ही जिला प्रधान धालीवाल के सुझावों के अनुसार नगर निगम चुनाव से पहले फगवाड़ा की जनता को सोशल मीडिया के जरिये वार्ड स्तर पर विकास में कांग्रेस पार्टी के योगदान से अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर गौरव कुमार सिटी वाईस प्रधान, हरदीप कुमार देहाती प्रधान, अतुल बेरी, जसप्रीत सिंह, करन बंगड़, सुशांत ठाकुर, साहिल घेड़ा, गोशा भुल्लाराई, इन्द्रजीत सोनू, रिक्की बाबा गद्दिया आदि उपस्थित थे।


Share news

You may have missed