जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर के प्रांगण में बैसाखी का पर्व बड़ी धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने पंजाबी मुटियार तथा गबरु की वेशभूषा में सज – धज कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘आई बैसाखी सोणिया’ गीत की प्रस्तुति के साथ हुई। बैसाखी के महत्व को कविता के द्वारा विभिन्न छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न पंजाबी गीतों की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके समा बांधा और दर्शकों का मन मोह लिया।
बैसाखी पंजाब के लोगों के लिए फसल कटाई के त्यौहार के साथ-साथ किसानों द्वारा एक धन्यवाद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। किसान प्रचुर मात्रा में उपजी फसल के लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हैं और भविष्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। प्रिंसिपल श्रीमती संगीता निस्तंद्रा ने बैसाखी का महत्व बताते हुए विस्तार से पर्व के बारे में जानकारी दी तथा छात्रों को जीवन में मिलने वाले अनाज का महत्व बताया तथा समझाया कि उन्हें भोजन को व्यर्थ नहीं करना चाहिए क्योंकि अनाज पैदा करने के लिए एक किसान खेतों में अथक परिश्रम करता है तब जा कर अनाज पैदा होता है।प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्रा ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले प्रत्येक अध्यापक तथा छात्र की सराहना की।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित