जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की तरफ से खोले गए एन.सी.डी. क्लीनिक कपूरथला में आटोमैटिक ब्लड प्रैशर मशीन लगाई गई है। सिविल सर्जन डा.परमिन्दर कौर ने इस मशीन का उद्घाटन किया। एन.सी.डी.क्लीनिक की शुरुआत का उद्देश्य लोगों को ग़ैर संचारी रोगों के बारे में और उनके समय पर इलाज के बारे में जागरूक करना है, जिसमें मुख्य तौर पर कैंसर, दिल की बीमारियाँ, शुगर, मानसिक तनाव, स्ट्रोक आदि शामिल है। इस मशीन के शुरू होने से जहाँ मरीज़ों को बड़ी सुविधा मिलेगी ,वहीं समय पर मानवीय शक्ति का भी बचाव होगा।
मशीन में मरीज़ की बाज़ू रखने के साथ ही यह मशीन शरीर में ख़ून के दबाव की जानकारी देगी। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डा.अनू शर्मा, डिप्टी मैडीकल कमिश्नर डा.सारिका दुग्गल, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुलजीत सिंह, सीनियर मैडीकल अधिकारी सिविल अस्पताल डा.सन्दीप धवन भी मौजूद थे।
जिला परिवार भलाई अधिकारी कम नोडल अधिकारी डा.राज करनी और सीनियर मैडीकल अधिकारी डा.सन्दीप धवन ने बताया कि ग़ैर संचारी रोगों के इस क्लीनिक में शुगर, हाइपरटैंशन,हार्ट, कैंसर जैसे रोगों की मुफ़्त जांच माहिर डाक्टरों की तरफ से जाएगी।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास