April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

लंदन में ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने दिखाया स्विंग का जलवा

Share news

फोटो -आईसीसी

जालंधर ब्रीज: लंदन में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों द्वारा शुरुआती दौर में आक्रामक खेल खेला गया और परिणामस्वरूप जल्द ही ट्रेविस हेड का विकेट मोहम्मद सिराज लेने में कामयाब हुए और इसके बाद क्रिस ग्रीन को भी शमी ने जल्द पविलियन की और रवाना कर दिया लेकिन स्मिथ अपना शतक पूरा करने में कामयाब हुए और फिर बाद में क्रिस कैरी ने बेहतरिन कलाइयों का प्रयोग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्तिथि में लाकर खड़ा कर दिया और ऑस्ट्रेलिया ने 469 रनो पर 10 विकेट गवाकर पारी की समाप्ति की ।

भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने फिर किया निराश

भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और शुबमन गिल ने पारी की शुरुआत में दोनों ही खिलाड़ियों ने चौके के साथ अपना खाता खोला था और ओवल के मैदान में खचाखच भरे फैंस को इनसे काफी उम्मीदें थी परन्तु यह कुछ ज़्यादा कर नहीं पाए और दोनों ही बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया स्विंग बोलिंग के आगे परेशान दिखे और पैट कमिंस और बोलांड ने इनका विकेट लेकर पविलियन भेजा और चेतेश्वर पुजारा अंदर आती हुई गेंद को पहचाने में गलती कर गए और क्लीन बोल्ड हुए।

विराट कोहली ने भी किया निराश

विराट कोहली की ट्रेड मार्क शॉर्ट जो की मीड ऑफ से गुजरती हुई स्ट्रेट ड्राइव ने दर्शको को उम्मीद जताई थी की कोहली भारतीय टीम के हालात को संभाल लेंगे परंतु मिचेल स्टार्च ने दमदार शॉर्ट पिच गेंद पर कोहली का विकेट लिया जिसको कोहली समझ ही नहीं पाए।

रविंदर जडेजा ने ओवल में किया दर्शकों का मनोरंजन

रविंद्र जडेजा के मैदान से उतरने पर लेफ्ट हैंड राइट कॉम्बिनेशन ने ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों को कुछ देर के लिए परेशान किया और जडेजा ने स्ट्रेट ड्राइव और कलाइयों का खूब जलवा दिखाया परंतु ऑफ स्पिनर की गेंद पर स्लिप में खड़े खिलाड़ी को कैच दे बैठे और काफी देर करीस पर रहकर अफसोस जताते रहे ।

अजिंक्ये रहाणे पर निर्भर तीसरे दिन का खेल

खेल खत्म होते तक अजिंक्ये रहाणे और विकेट कीपर बल्लेबाज भरत करीस पर डटे हुए और खेल खत्म होने तक स्कोर 151 पर 5 विकेट रहा और अब भारतीयों की नजरे तीसरे दिन के खेल में इन दोनों पर टिकी हैं ।

स्टीव स्मिथ अपने गेंदबाजों से काफी प्रभावित

स्टीव स्मिथ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा की वो खेलते हुए एंजॉय कर रहे थे और अगली बाल को खेलने के बारे में ही सोचते थे और वो कामयाब हुए और गेंदबाजी पर स्मिथ ने अपने बॉलर्स पर खुशी व्यक्त की इस विकेट पर सीम पर गेंद डालना आसान नहीं था पर उन्होंने किया और हमे कामयाबी मिली और बल्लेबाजी के दौरान अपने ज्यादा शफलिंग को इंग्लिश कंडीशंस के हिसाब से बताया ।

मोहम्मद सिराज को मैच में वापसी की उम्मीद

भारतीय टीम की तरफ से मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की दमदार बोलिंग के जवाब में आज के दिन अपने गेंदबाजों द्वारा खेल वापसी करने का जिक्र किया और अंग्रेजी के फ्रेज patience is the way for success के माध्यम से जवाब दिया अब देखना होगा कि यह धैर्य का जिक्र 2019 के बाद 2023 में ट्राफी की उम्मीद कम होती हुई के कारण तो नहीं जिक्र किया ।


Share news

You may have missed