जालंधर ब्रीज :यह, सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे एक ऑडियो संदेश के संबंध में है, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार प्रत्येक कोविड -19 पाजिटिव रोगीकी देखभाल के लिए राज्य सरकारों को 3 लाख रुपये दे रही है।
इस संबंध में, इस कार्यालय ने भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से संपर्क करके यह स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार ने ऐसी किसी भी योजना की घोषणा नहीं की है। यह संदेश फर्जी और आधारहीन है।
इस संबंध में फैकट चेक (तथ्य जांच) हमारे आधिकारिक ट्विटर हैंडल – @PIBChandigarh और @ROBChandigarh पर साझा किया गया है।

More Stories
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा विंग के पूर्व छात्रों ने 50 साल की बेहतरीन कामयाबी का जश्न मनाया
विपक्ष के दबाव में भुल्लर की गिरफ्तारी: बाजवा
अमृतसर में नशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्य 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार