जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने शुक्रवार को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपने 18 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इस सूची के जारी होने के बाद अब पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों की संख्या 58 हो चुकी है।
सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा, फिल्लौर से प्रिंसिपल प्रेम कुमार, होशियारपुर से पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अटारी से एडीसी जसविंदर सिंह, बाबा बकाला से दलबीर सिंह, श्री आनंदपुर साहिब से हरजोत बैंस, जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, खेमकरण से सरवण सिंह, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पप्पी पराशर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत बणावाली। शुतराणा – कुलवंत सिंह बाजीगर, चब्बेवाल से हरमिंदर सिंह संधू, बलाचौर से संतोष कटारिया, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, भुच्चो मंडी से मास्टर जगसीर सिंह, जैतो से अमोलक सिंह और पटियाला देहाती से डॉ. बलबीर सिंह को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया