जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अंतर्गत राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान आज एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) कुलविन्दर सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि थाना डिविजऩ नं. 6, लुधियाना शहर में तैनात मुलजिम ए.एस.आई. कुलविन्दर सिंह (नं. 2788/लुधियाना) को गुरप्रीत सिंह निवासी सतजोत नगर, धांदरा, जि़ला लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया है कि उक्त पुलिस कर्मचारी उसकी भाँजी के विरुद्ध दर्ज पुलिस केस सम्बन्धी अदालत में चालान पेश करने के बदले 5,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त ए.एस.आई. के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो थाना, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया