जालंधर ब्रीज: रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना के निष्पादन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने और निर्णय लेने के लिए भारतीय पक्ष की 14वीं संयुक्त समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की। जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार डॉ. मोरी मसाफुमी ने जापानी पक्ष की ओर से बैठक की सह-अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान परियोजना की प्रगति के संबंध में प्रस्तुतिकरण और वीडियो फिल्म दिखाई गई। इसके अलावा, परियोजना के आपसी समाधान और लक्षित कमीशनिंग के लिए वित्त पोषण, अनुबंध और निष्पादन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
भारत सरकार और जापान सरकार के बीच संयुक्त समिति की बैठक आपसी हितों और लाभों की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सर्वोच्च सलाहकार समिति है। जापानी सरकार एमएएचएसआर परियोजनाओं को आसान ऋण और तकनीकी व वित्तीय सहयोग के साथ वित्त पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक लाभदायक व उपयोगी रही और परियोजना के शीघ्र पूरा होने के लिए रणनीतिक मुद्दों को अंतिम रूप दिया गया। दोनों पक्षों ने परियोजना के समग्र हित में माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण एक परियोजना-एक टीम पर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

More Stories
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन