जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब के लिए मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करेंगे। सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने यह जानकारी दी और कहा कि सीएम फेस को लेकर कल सभी संशय खत्म हो जाएंगे। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पंजाब आ रहे हैं और लोगों से मिली राय के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए पार्टी द्वारा जारी नंबर पर लोगों की मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया से यह साबित हो गया है कि आम आदमी पार्टी का घोषित मुख्यमंत्री चेहरा ही पंजाब का अगला मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं और बदलाव करने के लिए लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका देने की पूरी तरह ठान ली है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित