जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार सुबह अमृतसर में भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
अरविंद केजरीवाल को अपने अन्य चुनावी अभियान की प्रतिबद्धताओं के कारण अपनी पंजाब यात्रा में कटौती करनी पड़ी। इसलिए उन्होंने यहां के कार्यक्रमों में कटौती कर भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में जाने के लिए समय निकाला और वहां पूजा अर्चना की। उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान और अमृतसर से आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल भी थे।
वहीं कल आप नेताओं ने स्वर्ण मंदिर और श्री दुर्गियाना मंदिर के दर्शन किए थे, जहां उन्होंने पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए अरदास की और भगवान से हमारे देश को वापस सही रास्ते पर लाने की प्रार्थना की। उनके साथ वहां बड़ी संख्या में आप समर्थक भी मौजूद थे।

More Stories
जापान यात्रा में भारतीय राजदूत और प्रतिष्ठित हिंदी विद्वानों से मिले डॉ. संजय
विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई को 80,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया
अमृतसर में एम-16 राइफल, दो जिगाना पिस्तौल सहित 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद; चार काबू