April 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

अरुणा चौधरी द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों को अगले आदेशों तक बंद रखने के निर्देश

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने कोविड के मामलों में फिर उछाल के मद्देनजऱ आंगनवाड़ी केन्द्रों को अगले आदेशों तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।  श्रीमती चौधरी ने कहा कि यह फ़ैसला बच्चों की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बच्चों और अन्य लाभार्थियों को राशन और अन्य सामग्री आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों के द्वारा घर-घर पहुंचायी जाएगी, जिससे लाभार्थियों को पौष्टिक आहार मिलता रहे। उन्होंने सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉलों भाव मास्क पहनने, हाथ धोने और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रखने की सख़्ती से पालना करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चों को इस जानलेवा वायरस से बचाने के लिए युद्ध स्तर पर यत्न जारी हैं।

उन्होंने वर्करों और हैल्परों से अपील की कि वह कोविड सम्बन्धी सावधानियों के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंगनवाड़ी वर्कर और हैल्पर आंगनवाड़ी केन्द्रों में मौजूद रहेंगे और पौष्टिक आहार घर-घर पहुंचाएंगे और अन्य गतिविधियों के लिए घर-घर पहुँच करेंगे। श्रीमती चौधरी ने कहा कि वर्कर और हैल्पर पड़ाववार ढंग से लाभार्थियों के साथ मुलाकात करेंगे और यह यकीनी बनाएंगे कि विभाग द्वारा दी गई समय-सीमा के अंदर बच्चों के शारीरिक विकास का निगरानी रिकॉर्ड तैयार किया जाए।


Share news