जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा सेहतमंद समाज के निर्माण के लिए चल रहे खेड़ा वतन पंजाब दीया 2024 के तहत कपूरथला जिले की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं कल 4 सितंबर से स्थानीय गुरु नानक स्टेडियम में शुरू होंगी।
डिप्टी कमिश्नर श्री अमित कुमार पंचाल ने कहा कि जिला प्रशासन ने खेलों को उचित ढंग से आयोजित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर लगभग 5400 और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 7000 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनके रहने, खाने-पीने और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा 350 अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
उन्होंने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि ये खेल न केवल खेल संस्कृति बढ़ाने में मदद करेंगे बल्कि उभरते खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए एक मंच भी प्रदान करेंगे।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कबड्डी (नैशनल स्टाइल), कबड्डी (सर्कल स्टाइल), खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, स्मैशिंग और वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30 वर्ष, 31-40 वर्ष, 41-50 वर्ष, 51-60 वर्ष, 61-70 वर्ष, 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की होंगी।
ब्लॉक कपूरथला की लड़कियों की प्रतियोगिताएं 4 सितंबर से जबकि लड़कों की प्रतियोगिताएं 5 सितंबर से गुरु नानक स्टेडियम में होंगी। फगवाड़ा ब्लॉक की लड़कियों के मुकाबले सरकारी सी.स.स्कूल फगवाड़ा में 6 सितंबर से जबकि लड़कों के 7 सितंबर से स्कूल होंगे। फुटबॉल प्रतियोगिता गुरु नानक कॉलेज सुखचाना साहिब फगवाड़ा में होगी।
ब्लॉक सुल्तानपुर लोधी के लिए लड़कियों की प्रतियोगिता 9 सितंबर को और लड़कों के लिए 10 सितंबर को सरकारी स्कूल डडविंडी में, नडाला ब्लॉक के लिए लड़कियों की प्रतियोगिता 11 सितंबर को और लड़कों के लिए 12 सितंबर को सरकारी हाई स्कूल खसन में होंगी।
ढिलवां ब्लॉक की लड़कियों की प्रतियोगिता 11 सितंबर को और लड़कों की 12 सितंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिलवां में होंगे।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन