जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा चुनाव-2022 के दौरान जहां पहली बार मतदान करने वाले नौजवान वोटरों को बूथों पर ही प्रशंसा पत्र सौंपे गए, वहीं नौजवानों में काफी उत्साह भी नजर आ रहा था। इसके अलावा जिले में शांतिपूर्वक ढंग से 1 बजे तक करीब 34.98 प्रतिशत वोटिंग भी हुई।
जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि जिले में 18 से 19 वर्ष के 24,157 वोटर हैं व आज वोटिंग के दौरान पहली बार वोट डालने वाले नौजवानों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। उन्होंने कहा कि इन नौजवानों को बूथों पर ही प्रशंसा पत्र सौंप कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में 12,87,837 वोटर हैं, जिनमें 18 से 19 वर्ष के नौजवानों के अलावा 20 से 29 वर्ष के 2,39,109 वोटर हैं।
अपनीत रियात ने बताया कि 1 बजे तक जिले में करीब 34.98 प्रतिशत शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग हुई। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां में करीब 35 प्रतिशत, दसूहा 34.51, उड़मुड़ 34.5, शाम चौरासी 35, होशियारपुर 31, चब्बेवाल 37.3 व गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र में करीब 38.2 प्रतिशत पोलिंग हुई।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित