जालंधर ब्रीज: नैशनल शैडयूल्ड कास्टस अलायंस(एनएससीए) ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल से पंजाब में राज्यसभा के लिए अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों में से एक को मैदान में उतारने की अपील की है।
नैशनल शेड्यूल्ड कास्टस अलायंस के अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कुलवंत सिंह मोहाली सहित अनुसूचित जाति के 29 विधायक हैं।
राज्य सभा के सदस्य के रूप में अनुसूचित जातियों की उपेक्षा करना समाज के 35 प्रतिशत के राजनीतिक सशक्तिकरण के अभियान को दबाने का एक प्रयास है।
नैशनल शेड्यूल्ड कास्टस अलायंस अनुसूचित जाति राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित करने के लिए आम आदमी पार्टी की निंदा करता है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से अपील है कि वे राज्यसभा सदस्यों की उम्मीदवारी पर पुनर्विचार करें और अनुसूचित जाति के नेता को पंजाब से राज्यसभा भेजें, ताकि दलित समुदाय को भारतीय संसद के उच्च सदन में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया