जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल, महावीर मार्ग जालंधर में 11 जनवरी 2022 को स्वास्थ्य विभाग, सिविल अस्पताल, जालंधर के सहयोग से कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए, जो 15 से 18 वर्ष की आयु के अंतर्गत आते हैं, नि: शुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका समय सुबह 9:30 से दोपहर 2:00 बजे तक रहा। सभी छात्रों को क्रिएटिव पर क्यूआर कोड स्कैन करके अथवा लिंक पर क्लिक करके स्वयं का पंजीकरण करना था इसके साथ-साथ कोविन पोर्टल पर पंजीकरण मौके पर भी उपलब्ध रहा।

एपीजे के छात्रों को भविष्य में कोविड-19 से सुरक्षित रखने के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह कदम उठाया गया है। छात्रों को स्कूल में ही बनाए गए टीकाकरण केंद्र की सूचना पहले से ही दे दी गई थी।

छात्र बिना किसी डर के अन्य किसी अस्पताल में न जाकर अपने ही स्कूल में टीकाकरण करवा कर अधिक सहज और सुरक्षित अनुभव कर रहे थे क्योंकि स्कूल में स्वच्छता की दृष्टि से एक अच्छा माहौल होने के साथ-साथ छात्रों को भीड़ से भी बचाव मिला जिसके कारण पूरी सहजता और सरलता से ज्यादा से ज्यादा छात्रों का टीकाकरण संभव हो पाया है। टीकाकरण के लिए स्कूली बच्चों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।

स्कूल के प्रिंसिपल गिरीश कुमार जी ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है ऐसे में कोरोना रोधी टीके से कोरोना संक्रमित होने से बचने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।


More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित