February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से फैक्ट्रियों/दुकानों व व्यापारिक इकाईयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए 20 फरवरी को पेड छुट्टी की घोषणा

Share news

जालंधर ब्रीज: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब, चंडीगढ़ के निर्देशों पर  नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट,1881 की धारद्ग 25, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 135 बी के अंतर्गत 20 फरवरी को विधान सभा चुनावों के मद्देनजर जिले के समूह सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों, बैंकों, संस्थानों, फैक्ट्रियों, दुकानों में काम करने वाले श्रमिकों कोकमाई छुट्टी की घोषणा की है।

जिला मजिस्ट्रेट ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 135 सी के अंतर्गत जिले की सीमाओं में 18 फरवरी सांय 6 बजे से 20 फरवरी को वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने तक व 10 मार्च को वोटों की गिनती वाले दिन ड्राई डे घोषित करते हुए शराब के ठेके बंद करने व किसी भी व्यक्ति द्वारा शराब स्टोर करने व बेचने पर पूर्ण तौर पर रोक लगाई है। यह आदेश होटलों, रेस्टोरेंटों, क्लबों व शराब के अहातों पर जहां शराब बेचने व पीने की कानूनी आज्ञा है पर भी पूर्ण तौर पर लागू होगें।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से जारी पत्र में दर्ज हिदायतों के अनुसार पंजाब विधान सभा के आम चुनाव 20 फरवरी को हो रहे हैं। इन चुनावों के दौरान किसी भी तरह के नशीले पदार्थ व शराब आदि बेचने, स्टोर करने व  सार्वजनिक स्थानों भाव होटलों, रेस्टोरेंटों में शराब बेचने, प्रयोग करने पर पाबंदी लगाई जानी जरुरी है। इन हिदायतों के अनुसार वोटिंग पडऩे के लिए निर्धारित समय खत्म होने से 48 घंटे पहले यह पाबंदी शुरु हो कर वोटों वाले दिन वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने तक यानि की 18 फरवरी सांय 6 बजे से 20 फरवरी को वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने तक व 10 मार्च को वोटों की गिनती  वाले दिन ड्राई डे घोषित किया जाता है।


Share news