जालंधर ब्रीज: पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने आज जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुए पर्यटन उद्योग से सम्बन्धित अंतरराष्ट्रीय स्तर के समागम के दौरान पर्यटन के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए ‘वूमैन टूरिज्म मनिस्टर आफ ईयर’ खि़ताब जीते है। इसके इलावा पंजाब राज्य ने फार्म और रुरल् टूरजिम अवार्ड भी जीतने में सफलता हासिल की है।
इंटरनेशनल टूरिज्म बोरिस बर्लिन ( आई. टी. बी. बर्लिन) और दी पैसेफिक एरिया ट्रैवल राइटर्ज एसोसिएशन (पाटवा) द्वारा संयुक्त तौर पर करवाए गए इस 3 दिवसीय समागम के दौरान दुनिया भर के पर्यटन उद्योग से जुड़ी कंपनियों और संस्थाओं द्वारा हिस्सा लिया गया।
कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में पर्यटन उद्योग को प्रफुल्लित करने के लिए किये जा रहे यत्नों के लिए यह सम्मान जीता।
सम्मान हासिल करने के उपरांत अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब राज्य में पर्यटन उद्योग की बहुत संभावनाएं हैं जिसको सिर्फ़ मूलभूत दांचा देने और प्रचार करने की ज़रूरत है और हमारी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार